नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गांवों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे खाप प्रमुखों से मुलाकात कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। खाप प्रमुखों ने गांंवों को हाउस टैक्स से मुक्ति, भूमिहीनों, पूर्वसैनिकों व उनकी विधवाओं को आवंटित रिहायसी व कृषि भूमि का मालिकाना हक आदि मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

केजरीवाल के साथ बैठक में बवाना 52वीं खाप के प्रधान धारा सिंह, लाडो सराय 96 खाप के प्रधान नरेश व सुरहेड़ा 17 के प्रधान त्रिभुवन यादव भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इन खापों ने गत एक अक्तूबर को जंतर-मंतर पर पंचायत कर एक माह का अल्टीमेटम देते हुए अगली पंचायत मुख्यमंत्री निवास पर करने की चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights