डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के द्वारा ‘नेता जी’ पर टिप्पणी करने के बाद सपा विधायक विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं। इसके साछ पाठक के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। सपा विधायकों ने कहा-सपा बोले गली गली मे शोर है स्वास्थ्य मंत्री चोर है। इस पर सतीश महाना ने कहा-यह नहीं चलेगा आप सीमा और मर्यादा नहीं तोड़ सकते हैं। यदि किसी भी सदस्य ने ऐसा नारा लगाया तो पांच साल के लिए सदन से बाहर कर दूंगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के विधायक कह रहे हैं कि वह मुलायम सिंह यादव की सारी बातें मानते हैं तो क्या वह इस बात को भी मानेंगे जो मुलायम सिंह यादव ने कही थी कि लड़के हैं लड़कों से गलतियां हो जाती है। पाठक के इस बयान के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सपा विधायक वेल के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। 

सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा- नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान तो बहुत किया। सपा वाले नेताजी की हर बात मानते हो। क्या वह बात भी मानेंगे। लड़कों से गलती हो जाती है। इसके बाद विधानसभा में सपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सतीश महाना ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कहा- हर बात को निगेटिव मत लीजिए।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हो गए। उन्होंने कहा-नेता जी सम्मानित व्यक्ति रहे हैं। उनके लिए इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। मंत्री जी ने जानबूझकर ऐसा बोला कि विवाद हो जाए।
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights