गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर इस वर्ष पुलिस, फायर विभाग, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। इसका ऐलान सरकार ने कर दिया है। सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर इस वर्ष वीरता पदक कुल 95 जवानों को मिलने वाला है। वहीं राष्ट्रपति पदक 101 को विशिष्ट सेवा के लिए और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया है।
इस वर्ष वीरता पुरस्कार 95 जवानों को दिया गया है। इसमें अधिकतर पुरस्कार उन जवानों को मिला है जो नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात थे। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर पूर्व के तीन जवान और अन्य क्षेत्र से आने वाले 36 जवानों को सम्मान मिला है। ये पुरस्कार 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा कर्मचारियों को मिला है।