आज के दौर में कंटेंट क्रिएशन सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि कमाई का एक शानदार जरिया बन चुका है। कई बड़े यूट्यूबर्स महीने के लाखों-करोड़ों रुपये छाप रहे हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपके किसी वीडियो पर 10,000 व्यूज आते हैं तो आपकी असल कमाई कितनी होती है? आइए समझते हैं यूट्यूब की कमाई का पूरा गुणा-भाग और इसके जरूरी नियम।

कैसे शुरू होती है कमाई? 

यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए आपको सबसे पहले YouTube Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना पड़ता है। इसके लिए आपके चैनल को इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है:

  • सब्सक्राइबर्स: कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स।
  • वॉचटाइम: पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का पब्लिक वॉचटाइम।
  • शॉर्ट्स का विकल्प: यदि आप शॉर्ट्स बनाते हैं तो 90 दिनों में 1 करोड़ (10 Million) व्यूज होने चाहिए।

एक बार जब आप इस प्रोग्राम में शामिल हो जाते हैं तो आप Google AdSense के जरिए अपने वीडियो पर विज्ञापन (Ads) दिखा सकते हैं।

PunjabKesari

पैसों का बंटवारा: आपको क्या मिलता है?

आपके वीडियो पर चलने वाले विज्ञापनों के लिए कंपनियां यूट्यूब को भुगतान करती हैं। यूट्यूब इस कमाई को दो हिस्सों में बांटता है। विज्ञापन से होने वाली कुल कमाई का 55% हिस्सा यूट्यूब आपको देता है। बाकी 45% हिस्सा प्लेटफॉर्म अपने पास रखता है।

PunjabKesari

10,000 व्यूज पर कितनी होगी जेब गर्म?

इसका कोई एक तय (Fixed) रेट नहीं है क्योंकि कमाई कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे:

  1. कंटेंट की कैटेगरी: टेक और बिजनेस वीडियो पर ज्यादा पैसे मिलते हैं जबकि एंटरटेनमेंट पर थोड़े कम।
  2. ऑडियंस की लोकेशन: अगर आपके वीडियो अमेरिका या यूरोप में देखे जा रहे हैं तो कमाई भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा होगी।

अनुमानित कमाई: सामान्य तौर पर 10,000 व्यूज आने पर एक क्रिएटर 50 डॉलर से 150 डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब ₹4,000 से ₹12,500) के बीच कमा सकता है। यह राशि आपके CPM (Cost Per Mile) और RPM (Revenue Per Mille) पर आधारित होती है।

PunjabKesari

कमाई बढ़ाने के अन्य तरीके

सिर्फ विज्ञापनों के भरोसे ही नहीं, यूट्यूबर्स इन तरीकों से भी मोटी कमाई करते हैं:

  • ब्रैंड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप
  • चैनल मेंबरशिप (Join Button)
  • सुपर चैट और सुपर थैंक्स
  • एफिलिएट मार्केटिंग

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights