कौशांबी जिले में रविवार भोर 3 बजे कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के फ़क़ीर बख्श के पास की है। जहां पर सिंघिया गांव के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता धीरज कुशवाहा और करारी थाना क्षेत्र के अइडहरा गांव के मनीष मौर्य अपनी कार से बीमार दोस्त को दिखाने बनारस गए हुए थे। देर रात लगभग 3 बजे वापस आ रहे थे, तभी अचानक चमरुपुर गाँव के पास कोहरे के चलते कार पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने धीरज कुशवाहा और मनीष मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights