कोलकात से दिल्ली आने वाली सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस के अंदर गोलीबारी करने के बाद गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ।

यात्री नई दिल्ली जाने वाली सियालदह-राजधानी ट्रेन में झारखंड के धनबाद स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। पूर्वी रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, हरविंदर सिंह (41) नाम का यात्री कोच अटेंडेंट से बहस करने लगा और फिर उसने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी।

अधिकारियों ने कहा, “कोई घायल नहीं हुआ। आरोपी हरविंदर सिंह को कोडरमा में उतार लिया गया और राज्य पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या संबंधित यात्री नशे में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights