प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि बेल पर आना केजरीवाल के दोषमुक्त होने का प्रमाण नहीं है।

कभी-कभी अपराधियों को पैरोल पर छोड़ा जाता है। उन्होंने आरोप दोहराते हुए कहा है कि केजरीवाल शराब घोटाले के मुख्य सरगना हैं। अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करती है।

उन्होंने कहा है कि अपराधी को पैरोल पर छोड़ना न्यायिक प्रक्रिया है, लेकिन यह उसके दोषमुक्त होने का प्रमाण नहीं है।

अरविंद केजरीवाल आज भी शराब घोटाले के मुख्य सरगना हैं। सचदेवा ने कहा कि सत्य थोड़ी देर के लिए बाधित हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता।

सच्चाई यही है कि दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला करके युवाओं को नशे के गर्त में ढकेलने का काम किया है। सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नई शराब नीति लाने में केजरीवाल का ही हाथ है।

केजरीवाल के कार्यकर्ता जिस तरह ढोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल दोषमुक्त हो गए हैं। यह दिल्ली के लोगों को गुमराह करने की साजिश है, लेकिन दिल्ली के लोग इसे समझते हैं।

घोटाले के मुख्य सूत्रधार अरविंद केजरीवाल ही हैं। इस चुनाव में आप नेताओं के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है।

दिल्ली में सरकार होने के बावजूद 9 साल में विकास का कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा न्यायालय ने अंतरिम जमानत देते समय साफ तौर पर आगाह किया है कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं जाएंगे और न ही दिल्ली सचिवालय जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights