केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘जेल से सरकार चलाने’ वाले बयान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पास नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है। बाबा साहेब अम्बेडकर ने क्या सोचा होगा कि ऐसे नैतिकहीन व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेंगे जो जेल जाएंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा, “नैतिकता भी एक चीज़ होती है, केजरीवाल के पास नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं है। अन्ना हजारे के नेतृत्व में ये नैतिकता की बात करते थे और अब कहते हैं कि कानून में कहीं नहीं लिखा कि जेल से सरकार नहीं चला सकते। बाबा साहेब अम्बेडकर ने क्या सोचा होगा कि ऐसे नैतिकहीन व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेंगे जो जेल जाएंगे…”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में लगे आरोपों की वजह से ईडी की गिरफ्त में हैं। हालांकि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा और अगर करना पड़ा तो जेल से सरकार चलाऊंगा। उन्होंने कहा कि अंदर हो या बाहर… सरकार वहीं से चलेगी। वहीं केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए अपना पहला आदेश भी जारी कर दिया है, जो जल मंत्रालय से जुड़ा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights