कुवैत शहर में एक इमारत में आग लगने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है, जिनमें कई भारतीय मजदूर हैं। इस दुखद घटना पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को गहरा दुख व्यक्त किया।

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत घटनास्थल पर गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights