हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बार फिर से भूस्खलन से भारी तबाही मची है. आनी विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में मंगलवार (9 सितंबर) की सुबह लगभग 2.00 बजे अचानक भूस्खलन हो गया. ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने इसकी पुष्टि की है.

अब तक मिल सकी जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं, जबकि घटनास्थल से एक शव बरामद हुआ है. गांव में दहशत का माहौल है और लोग पूरी तरह सहमे हुए हैं.

सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हालात और भी गंभीर बने हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और सतर्क रहें.

मलबे में दबे कई लोग
हादसा देर रात हुआ, जिस समय सब घरों में सो रहे थे. भूस्खलन के बाद कई लोग मलबे में दब गए, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है. घायलों को नजदीकी निरमंड अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. वहीं, अभी भी पांच लोग लापता हैं. उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मंगलवार (9 सितंबर) को कांगड़ा, शिमला, चंबा में दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार जताए हैं. सुबह से हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले चार-पांच दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

चंबा-भरमौर NH बहाल
प्राकृतिक आपदाओं के बीच प्रभावित हुए चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे को सोमवार (8 सितंबर) से छोटी गाड़ियों को लिए बहाल कर दिया गया है. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते NH-24 अगस्त में बंद हो गया था. 

सोमवार को सब्जी, राशन समेत अन्य सामान से भरी कई गाड़ियां चंबा से भरमौर लाई गईं. दो दिन में यह रास्ता बड़ी गाड़ियों के लिए भी शुरू हो जाएगा.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights