जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जनता दल-यूनाइटेड के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

किसी को गलत तरीके से फंसाया नहीं गया
पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, “ये नीतीश कुमार के बिहार का सुशासन है। किसी को गलत तरीके से फंसाया नहीं गया है और किसी को बख्शा भी नहीं गया है। कानून अपना काम करता है और कानून अपना काम कर रहा है।” उनकी यह टिप्पणी 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच आई है। इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए जेडी-यू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “इससे साबित होता है कि बिहार में कानून का राज कायम है। जाति या राजनीतिक दल चाहे किसी भी वर्ग का हो, अगर कोई भी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करता है, जबकि राजद के शासनकाल में ऐसा नहीं होता था।”

बता दें कि पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा के अनुसार, मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को स्थानीय कद्दावर नेता और पूर्व राजद नेता 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights