चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब की 16 किसान यूनियन 22 अगस्त यानि कल चंडीगढ़ कूच करेगी। किसान यूनियन सरकार द्वारा बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा जारी न करने पर नाराज हैं।
बता दें कि किसानों ने गांव-गांव जाकर प्रचार करना शुरु कर दिया है और आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। किसान कल सुबह सुबह नौ बजे शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
वहीं भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरजीत मोहड़ी ने बताया कि बारिश के बाद आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई थी। हरियाणा और पंजाब की लाखों एकड़ जमीन पर खड़ी फसल खत्म हो गई, लेकिन सरकार ने किसानों की सुध तक नहीं ली।