वाराणसी नगर निगम विकास परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इसी क्रम में सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सिगरा व सेनपुरा परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि 74.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किंग, माकेर्ट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण यथाशीघ्र शुरू किया जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर जनता को इसकी सुविधा मिल सके।

25 करोड़ रुपये का बांड जारी 
नगर निगम ने इन दोनों बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए बाजार (म्युनिसिपल बांड) से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से ‘जी प्लस-6′ भवन बनेगा। 2600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पाकिर्ंग होगी, जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को प्रतिमाह 65 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है। वहीं, कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ में कामर्शियल भवन (‘जी प्लस-2‘) बनेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए भी निगम ने 25 करोड़ रुपये का बांड जारी किया था। इस परियोजना से निगम को करीब 35 लाख रुपये मासिक आय संभावित है।

‘समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा’
नगर निगम इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बाजार दर पर 30 साल की लीज पर देने पर विचार कर रहा है। अनुबंध में समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा। दोनों परियोजनाओं से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस प्रकार मात्र 50 महीनों में बांड की राशि (50 करोड़ रुपये) वसूल हो जाएगी, जबकि निगम को यह राशि सात साल बाद लौटानी है। सात वर्ष में निगम को कुल 84 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स द्वारा इसका कायाकल्प किया जा रहा है। इसे 30 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights