उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। वाराणसी नगर निगम में एक बार फिर भगवा लहरा रहा है। भाजपा का मेयर और भाजपा के 100 में से 63 पार्षद मिनी सदन पहुंचे हैं। वहीं इस बार काशी के मिनी सदन जहां कौमी एकता के अफसाने के साथ शहर के विकास पर चर्चा होती है वहां मुस्लिम समाज की सहभागिता कम हुई है। इस वर्ष सिर्फ 15 मुस्लिम पार्षद ही सदन पहुंच पाए हैं। भाजपा की भी तीनों मुस्लिम प्रत्याशी जीत का स्वाद नहीं चख सके।
साल 2017 के नगर निगम चुनाव में वाराणसी के 90 वार्डों में कुल 21 मुस्लिम पार्षदों ने अपना वर्चस्व कायम किया था। इस वर्ष मुस्लिम कैंडिडेट मैदान में थे पर 100 वार्डों के नगर निगम में मात्र 15 को ही मिनी सदन के लिए जनता ने चुना और उन्हें विजय के रथ पर बैठा दिया।
नगर निकाय चुनाव 2023 में भाजपा ने पहली बार पार्षद के लिए तीन मुस्लिम कैंडिडेट मैदान में उतारे थे, जिसमें भाजपा की कद्दावर मुस्लिम महिला नेता हुमा बानों को वार्ड नंबर 78 मदनपुरा से और दो अन्य को मुस्लिम बाहुल इलाकों से टिकट दिया था। इनमे से कोई भी जीत की दहलीज नहीं लांघ पाया और हार का सामना करना पड़ा। वाराणसी में मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा का मुस्लिम कार्ड फेल होता दिखाई दिया।

चुनाव परिणाम में वाराणसी के मुस्लिम मतदाता बंटे हुए दिखाई दिए। उन्होंने सपा और कांग्रेस को बराबर से वोट किया और सदन में 6-6 पार्षद दोनों पार्टियों के पहुंच गए। मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाताओं ने जमकर वोट किया और कांग्रेस और सपा को बराबर से मतदान किया जिसका परिणाम 6 -6 पार्षद के रूप में सामने आया। कई सीटों पर मुस्लिम महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है तो कहीं पूर्व और निवर्तमान पार्षद की पत्नियां जीत कर सदन पहुंची हैं।
समाजवादी पार्टी से इस वर्ष कुल 6 मुस्लिम पार्षद सदन पहुंचे हैं जिनमे जोल्हा दक्षिण वार्ड से मोहम्मद इरफान, लोहता वार्ड से रिजवाना शाहिना परवीन, अलईपुरा से रजिया बेगम, बागहाड़ा से शमा, ओंकालेश्वर से शाजिया खान और लल्लापुरा कलां से हारून अंसारी ने जीत हासिल की है।
कांग्रस के भी 6 मुस्लिम पार्षद मिनी सदन में पहुंचे हैं। इनमें जलालीपुरा वार्ड से शबाना अंसारी, मदनपुरा से इशरत परवीन, काजी सदुल्लहपुरा से फरजाना, कमलगड़हा से नूरजहां परवीन, सरेया से जूफा जबी और कमालपुरा से गुलशन अली ने बाजी मारी है।
इसके अलावा मुस्लिम पार्षद के रूप में निर्दल बलुआबीर की ताजर बीबी, कच्चीबाग से शाहीन परवीन, जलालीपुरा के मोहम्मद तैयब का नाम शामिल है।