गढ़शंकर-होशियारपुर रोड पर गांव गोलियां के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार पुलिस कर्मचारी गढ़शंकर से होशियारपुर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक होशियारपुर की तरफ से गढ़शंकर आ रहा था। जब दोनों वाहन गांव गोलियां के पास पहुंचे तो उनकी भीषण टक्कर हो गई।

PunjabKesari

हादसे के बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी गांव लंगेरी के रूप में हुई है। प्रदीप कुमार मोहाली स्थित एनआरआई थाने में पुलिस कर्मचारी के तौर पर तैनात था।

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद थाना गढ़शंकर से ए.एस.आई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक पुलिस कर्मी को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights