सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को देर शाम वाराणसी से जनपद सुलतानपुर पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के संयोजन में पारसपट्टी गांव की बड़ी दलित बस्ती में आयोजित दलित गौरव संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बतौर मुख्यतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने के पहले पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती। हम और हमारी पार्टी लोगों के दिलों से जुड़कर काम करते हैं दिमाग से नहीं। कांग्रेस पार्टी हर समुदाय के लोगों से दूरियां खत्म कर रही है। आज हम आप लोगों के साथ दरी पर बैठे हैं, बताओ अब दूरियां रह गई हमारे और आपके बीच में? निश्चित रूप से हम उन दूरियों को खत्म कर रहे हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आपको प्रधानमंत्री की फोटो वाला झोला मिल रहा है, पहले नमक, तेल, चना मिलता था अब बंद कर दिया चुनाव आने वाला है फिर मिलना शुरू हो जाएगा। परेशान मत होइए आप लोग यह कुछ देने लायक रह नहीं जाएंगे। पांच राज्यों में चुनाव में जनता ही उखाड़ फेंक रही है। छत्तीसगढ़, उखड़ गए राजस्थान, उखड़ गए मध्य प्रदेश, उखड़ गए तेलंगाना में हम जीत रहे हैं और मिजोरम में तो दूर-दूर तक इनका नाम लेने वाला कोई नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights