लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी चुनावी रणनीति में जुट गई है। इन चुनावी तैयारियों को लेकर कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक भविष्यवाणी की है। राशिद अल्वी का कहना है कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस जाना पड़ेगा। बता दें कि कुछ दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव को लेकर कई प्रकार की खबरें आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights