लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के कई विधायक और मंत्रियों का अपनी पार्टी से मोह भंग हो गया है। एक के बाद एक कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस का एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राठवा और उनके बेटे संग्राम राठवा समर्थकों के एक समूह के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है। नारायण राठवा का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। गुजरात बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने पार्टी मुख्यालय में राठवा के अलावा अन्य को भगवा स्कार्फ और टोपी देकर पार्टी में उनका स्‍वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights