कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्गज नेता सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

बता दें कि पचौरी गांधी परिवार के करीबी थे।

यही नहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस से अपना पल्ला झाड़ लिया और वे भी  बीजेपी में शामिल हो गये।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन दोनों नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि कांग्रेस ने श्री पचौरी को तीन बार राज्यसभा का सदस्य बनाया।

पचौरी  पहली बार 1990-96 तक राज्यसभा सदस्य रहे, फिर 1996-2002 में और तीसरी बार 2002 से 2008 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

उनको दो बार केन्द्रीय मंत्री भी कांग्रेस ने बनाया था।

उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद भी संंभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights