उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। यहां जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने कश्मीर घाटी के चार जिलों के ऊपरी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में कश्मीर के कुपवाड़ा, बंदीपोरा, गांदरबल और बारामूला की 2400 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमस्खलन होने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने बताा है कि कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे में व्यापक रूप से बारिश हुई है। इसके साथ ही कुछ ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इसे देखते हुए एहतियाती तौर पर ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। आपातकाल की स्थिति में सहायता के लिए 112 नंबर डायल कर सकते हैं। प्रशासन तुरंत ही सुविधा और सहायता उपलब्ध कराएगा।
