मुज़फ्फरनगर। शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा की धर्मपत्नी गीता सिंह ने करवा चौथ का व्रत रख सभी हिन्दू महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हर महिला करवा चौथ का व्रत रख एक पौधा अवश्य लगाएं क्योंकि देश प्रदेश को पर्यावरण तथा हरा-भरा बनाने के लिए हम सबको पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक होते हुए अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की घटती संख्या देश की धरती के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि धरती से वन आए दिन कम होते जा रहे हैं, जिस कारण आज हमारा पर्यावरण भी काफी दूषित रहने लगा हैं। उन्होंने कहा कि धरती से हरियाली कम होने के कारण पक्षियों की बहुत सी प्रजातियां धरती से विलुप्त हो गई है, जो आज कल देखने को नहीं मिलते।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights