उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कूल से घर लौट रहे आठ वर्षीय एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार को सिकंदरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन वैली कॉलोनी में उस समय हुई जब बच्चे ने कॉलोनी के गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली को छू लिया।

पुलिस ने बताया कि जाली में करंट आ रहा था और जब तक बच्चे को अलग किया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, आक्रोशित परिजनों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग को दोषी ठहराया।

थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत के पीछे करंट लगने की वजह बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों के शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights