कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर झूठी घोषणाएं की थी।

राज्य में शिवराज सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे लगातार कर रही है। इस पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा को याद दिलाते हुए ट्वीट किया, मुख्यमंत्री जी आपने पिछले साल 15 अगस्त को वादा किया था कि एक साल में एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करेंगे। मुझे आशा थी कि इस स्वतंत्रता दिवस पर आप उन एक लाख सरकारी नौकरियों का ब्यौरा मध्य प्रदेश की जनता के सामने देंगे। नौजवान अगले दिन भी प्रतीक्षा करते रहे कि शायद व्यस्तता के चलते आप एक दिन बाद वह नौकरियां उनके सामने रखें। लेकिन नौकरियां दी होतीं, तब तो आप बताते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights