उदयपुर में नवसंवत्सर और चेटीचंड के मौके पर गांधी ग्राउंड में धर्मसभा का आयोजन हुआ. धर्मसभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पहले शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई थी. इसके बाद धर्मसभा शुरू हुई. धर्मसभा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, उत्तम स्वामी और देशभर में चर्चित बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संबोधित किया. शास्त्री ने यहां एक बार फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने सहित मेवाड़ के पराक्रम के बारे में कहा. उन्होंने महाराणा प्रताप, हाड़ी रानी, बप्पारावल सहित कई मेवाड़ के वीरों का जिक्र किया.

अपने संबोधन के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मेवाड़ वह धरा है जहां की माता-बहने, भाई ही नहीं यहां का घोड़ा चेतक भी वीर होता है. मेवाड़ शौर्य, पराक्रम और संस्कृति के संरक्षण की ऐसी भूमि है, जहां बप्पा रावल में सामने अफगानिस्तान पस्त हो जाता है, जो हिंदुओं का ही देश कहलाता है.”

बागेश्वर धाम प्रमुख ने आगे कहा, “मैं कोई भाषणबाजी नहीं करने आया हूं, दो कौड़ी की राजनीति के लिए करोड़ों का अध्यात्म बर्बाद नहीं करूंगा. मैं सनातन के लिए जिया हूं, सनातन के लिए, निकला हूं और सनातन के लिए प्राण न्योछावर कर देंगे.” संत उत्तम स्वामी की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “पाकिस्तान में तो हम चलकर हिन्दू राष्ट्र बना देंगे लेकिन जो कुम्भलगढ़ दुर्ग है उसमें दूसरे झंडे हटाकर भगवा झंडे कब लगाएंगे.”

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उत्तम स्वामीजी ने कहा हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए चीन चलेंगे, चीन तो चलेंगे ही लेकिन पहले कृष्ण धाम चलेंगे.” उन्होंने आगे सभी को देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए आगे आने की कहा. इसके अलावा उन्होंने मेवाड़ के पराक्रम को बताते हुए मेवाड़ में हुए जौहर के बारे में भी बताया. कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर कहा, “कोई मिटा देंगे तो डर जाएंगे, एक कन्हैया तो धोखे से चला गया, हर घर में कन्हैया होगा.” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights