उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अब अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले एक हफ्ते तक लोगों को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) में घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश या बर्फबारी की संभावना कम है लेकिन तेज रफ्तार से चलने वाली शीतलहर (Cold Wave) ठिठुरन को और बढ़ाएगी। कोहरे के कारण धूप नहीं निकलेगी जिससे दिन के अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

राजधानी दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा जिससे सड़कों पर दृश्यता (Visibility) कम हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जिससे रातें और अधिक सर्द होंगी।

PunjabKesari

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights