यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस को लेकर एक यात्रा का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस नवंबर में मनाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इस कार्यक्रम के जरिए उनकी यात्रा और 350 सालों के संपूर्ण इतिहास को ही जीवंत किया जा रहा है।
सीएम ने उस युग को याद करते हुए कहा कि वह कैसा युग रहा होगा जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक था। उस दौरान हर जगह से अत्याचार की खबरें सामने आती थीं। औरंगजेब का पहला उद्देश्य सनातन धर्म को मिटाना था। उसको अपने इस्लामीकरण अभियान के दौरान सबसे पहली और बड़ी चुनौती गुरु तेग बहादुर महाराज से मिली थी।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2Frakeshc1994%3Fs%3D20%26t%3DkifYOYlNySIBGcT_U8ynuw&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1943912637147803812&lang=hi&maxWidth=560px&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Faurangzeb-wanted-destroy-sanatan-dharma-guru-teg-bahadur-challenged-him-cm-yogi-adityanath%2F1250429%2F&sessionId=41a944e2a2e70445df9a6ca575258e5805929302&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
बता दें कि मार्च में भी महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी के औरंरगजेब को लेकर दिए बयान को लेकर काफी सियासत हुई थी। अबू आजमी के बयान को लेकर सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भारत की सनातन परंपराओं और संस्कृति में विश्वास नहीं रखते हैं, उनके खिलाफ साजिश रचते हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वे किसका महिमामंडन कर रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि इस प्रकार के बयान मानसिक रूप से विकृत व्यक्ति ही दे सकता है।
सीएम ने कहा कि औरंगजेब में आस्था रखने वाले लोगों को पहले अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखना चाहिए इसके बाद उन्हें शाहजहां की तरह बेटे के व्यवहार का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
