महाराष्ट्र के पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के कार्यक्रम ‘फ्यूचर वॉर्स एंड वारफेयर’ में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अहम खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारत को 48 घंटों में झुकाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन भारतीय सैन्य कार्रवाई ने महज 8 घंटे में उनकी रणनीति को नाकाम कर दिया।

PunjabKesari

जनरल चौहान ने कहा, “10 मई को दोपहर करीब 1 बजे पाकिस्तान ने कई हमले किए। उनका इरादा था कि 48 घंटे के भीतर भारत पर दबाव बनाकर अपनी शर्तें मनवा लें। लेकिन हमने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उनके हमलों को जवाब दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जल्दी ही युद्ध को बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जब हमारी जवाबी रणनीति सामने आई तो उन्हें पीछे हटना पड़ा। जनरल चौहान ने बताया कि “जो लड़ाई उन्होंने 48 घंटे तक चलाने की योजना बनाई थी, वह 8 घंटे में ही समाप्त हो गई। इसके बाद उन्होंने खुद बातचीत की पहल की।

सीडीएस के अनुसार, पाकिस्तान को जल्द ही यह एहसास हो गया था कि अगर युद्द लंबा खिंचता है, तो उसे हार का ही सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights