महाराष्ट्र मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
