मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एस0वी0एम0 योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान काॅलेज, मुजफ्फरनगर के आचार्यगणों व छात्र/छात्राओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आचार्यगणों व छात्र/छात्राओं द्वारा अलमासपुर चैक पर स्थित ट्रैफिक पुलिस की सहायता से नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति अवगत कराया तथा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करने तथा गति नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया। महाविद्यालय की ओर से डा0. नीरज कुमार, डा0. ललिता त्यागी, डा0. शशि कान्ता शर्मा, उत्तरा त्यागी, प्रदीप कुमार व छात्र/छात्राएं द्वारा अलमासपुर चैक पर उपस्थित होकर यातायात सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights