सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। पूरे देश मे आजकल सबसे ज्यादा घटनाये साइबर क्राइम फ्रॉड को लेकर हो रही है। जिसमे पढ़े भी इसका शिकार हो रहे है। इसी कड़ी में वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन कोर कमेटी की बैठक का दिल्ली रोड पर होटल ओएसिस में आयोजन किया गया। बैठक में पहुँचे सर्वप्रथम साइबर क्राइम पर एसपी सिटी व्योम बिंदल व साइबर क्राइम के एएसपी मनोज यादव सहारनपुर द्वारा सभी को इस पर बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरन्त 1930 पर सूचना दे। वही बैठक मे आगामी 6 जुलाई को आईवीएफ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए प्रोग्राम जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप 6 जुलाई को महाराज सिंह हॉस्पिटल जवाहर पार्क में लगाया जाएगा ,और वृक्षारोपण व योग दिवस को लेकर चर्चा की गईं। सदस्यता बढाने एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया। इस दौरान बैठक में सुनील गुप्ता जिलाध्यक्ष आईवीएफ सहित काफी संख्या मे नारी सशक्तिकरण एव गणमान्य लोग मौजूद रहे।
