यूपी के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इन पर हत्या का प्रयास, हत्या जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस ने दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी संजय तिवारी और राजू तिवारी की गुरुवार सुबह सीतापुर के पिसावां में पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।
