जेएनयू में एक बार फिर विवाद उपजने लगे हैं। यहां की कई दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर आपत्तिजनक एवं विवादास्पद नारे लिखे पाये गये हैं।
हालांकि जेएनयू प्रशासन को अभी तक नारे लिखने वालों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
प्रशासन का कहना है कि ये नारे किसने लिखे और इसके पीछे पूरी योजना क्या है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
छात्रों ने बताया कि यह मामला सबसे पहले रविवार सुबह तब उजागर हुआ जब कुछ छात्रों ने जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर विवादित नारे देखे।
यहां की दीवारों पर ‘भगवा जलेगा’, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे गये थे।
गौर से देखने पर पता चलता है कि नीली स्याही से लिखे विवादित वाक्य में लिखे नामों को बाद में लाल स्याही से ढका गया है।
