एअर इंडिया की एक और फ्लाइट आज क्रैश होने से बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 का A320 (VT-TYA) प्लेन भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था कि स्लिप होकर रनवे से बाहर चला गया। फ्लाइट का टायर लैंड होते ही रनवे से बाहर चला गया, हालांकि पायलट ने टायर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। एयरपोर्ट स्टाफ ने प्लेन को डॉक करके पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया।
घटना पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया
मुंबई एयरपोर्ट पर आज हुए घटनाक्रम पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया आई है। एअर इंडिया की ओर से कहा गया कि 21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई पहुंची फ्लाइट AI-2744 की लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण लैंडिंग करते समय रनवे पर विमान का संतुलन बिगड़ गया। विमान का एक पहिया रनवे से बाहर चला गया था। विमान गेट तक सुरक्षित पहुंच गया है। सभी यात्री, पायलट और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जाएगी।
