उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा 5 लाख का इनामी शूटर मोहम्मद साबिर भी अब भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्‌डू मुस्लिम पहले ही भगोड़ा घोषित किए जा चुके हैं. शनिवार की शाम मरियाडीह स्थित साबिर के घर पर धूमनगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया. तय समय सीमा के अंदर गिरफ्तार या फिर कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. अतीक गिरोह के शूटर साबिर के मोहल्ले में पुलिस ने मुनादी भी करवाई है. इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में साबिर 5 लाख रुपये का इनामी है. उसको शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन होगा…।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights