चिलकाना। पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने को
“ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में वीरवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त मुकेश पुत्र दलमीरा निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को कच्चा पक्का दुमझेडा से नल्हेडा जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें दर्ज है । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पार्टी में उ०नि० विकास तोमर,उ०नि० राजकुमार,का०राजीव कुमार, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights