मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों के लिए देश का सबसे भरोसेमंद और तेजी से आगे बढ़ता राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े आठ वर्षों में नीति-स्थिरता, सुशासन और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के चलते प्रदेश में औद्योगिक माहौल पूरी तरह बदला है और यह समय उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए ‘गोल्डन टाइम’ है।        

‘विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी की नई पहचान है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति ‘उद्योग प्रथम, निवेश प्रथम’ है और इसी दिशा में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं, जबकि शीघ्र ही 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को भी जमीनी रूप देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर यूपी की नई पहचान है। 

यूपी में मिलेगा हजारों युवाओं को रोजगार   
सीएम योगी ने कहा, देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, अंतर-राज्यीय फोरलेन-सिक्सलेन कनेक्टिविटी, प्रत्येक जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने की व्यवस्था और देश के कुल एक्सप्रेसवे का 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में होना निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि यूपी सर्वाधिक शहरों में मेट्रो संचालन वाला राज्य बन चुका है और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल नई कनेक्टिविटी का उदाहरण है। योगी ने कहा कि जल्द ही जेवर में प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रारंभ होगा, जो यात्री परिवहन के साथ कार्गो परिवहन का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बड़े निवेश आ रहे हैं, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ईरान संकट के बीच सरकार लगातार एक्शन में है। सरकार ने इसको लेकर एक समिति का गठन किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह समिति की अध्यक्षता करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्रियों ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध पर चर्चा करने के लिए कई दौर की बैठकें की हैं। तीनों मंत्रालयों से उम्मीद की जाती है कि वे भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है Snap On Smile Do This For 30 Minutes A Day And Earn ₹462,000 Per Day PINC In Meerut, A Young Girl Becomes A Millionaire PINC इसे भी पढ़ें: US Permanently Close Peshawar Consulate | अमेरिका ने पेशावर वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, रणनीतिक गलियारे में बदली कूटनीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर भारत की समग्र ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे, जिसने जहाजरानी लाइनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में उपस्थित रहेंगे और इस विषय पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद, जिसने वैश्विक ऊर्जा मार्गों को प्रभावित किया है, विविध खरीद के माध्यम से भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है। इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल! सुजाता शर्मा ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। विविध खरीद के माध्यम से, हमने आज जो मात्रा सुरक्षित की है, वह इस अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य रूप से आने वाली मात्रा से अधिक है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत को एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच, शर्मा ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लागत वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन किया है।

Verified by MonsterInsights