भ्रष्टाचार के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति ‘घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया, “14 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि शहर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने एक शोरूम को टक्कर मार दी।”

उन्होंने बताया, “सिपाही आशीष सैनी और सौरभ कुमार तिवारी ई-रिक्शा को लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी आए, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बावजूद ई-रिक्शा छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी और पुलिस चौकी पर वाहन को अनावश्यक रूप से रोक दिया।” जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि दोनों कांस्टेबल को ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights