उत्तराखंड के देहरादून में से अहम खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। राजधानी में छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) का तबादला हुआ है। इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया हैं। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी अजय सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
- पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर बनाया गया है।
- रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है।
- स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है।
- नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है।
- जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
