दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भर रही इंडिगो फ्लाइट में आज हड़कंप मच गया जब विमान का एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम अचानक फेल हो गया। इस घटना से फ्लाइट में सवार 200 से ज्यादा यात्री गर्मी और सांस लेने में दिक्कत का सामना करने लगे। तीन महिला यात्रियों की तबियत बिगड़ने पर स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे अन्य यात्री भड़क गए। तीन महिलाओं को तत्काल ऑक्सीजन दी गई, लेकिन यात्रियों ने एयरलाइन और क्रू मेंबर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक घंटे की उड़ान के दौरान गर्मी और कम ऑक्सीजन के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्रियों ने मैगजीन से हवा लेने की कोशिश की, क्योंकि आसमान में ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन का स्तर भी प्रभावित हो रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के IGI इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-2235 ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी। उड़ान के दौरान AC बंद हो गया, और क्रू मेंबर्स ने यात्री शिकायतों के बावजूद इसे ठीक करने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि AC जल्दी ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फ्लाइट ने शाम 7:35 बजे टेकऑफ किया और बिना AC के ही रात 8:40 बजे वाराणसी पहुंची। तीन महिलाओं को ऑक्सीजन के साथ लैंड कराया गया और उनके परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। यात्रियों ने एयरलाइन से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विमानों की जांच की जाए, क्योंकि AC के अचानक बंद होने से बड़ा हादसा हो सकता है।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने फ्लाइट में बोर्ड किया, तब AC बंद था। क्रू मेंबर्स ने आश्वासन दिया कि टेकऑफ के बाद AC चालू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एयरलाइन और क्रू मेंबर्स की लापरवाही से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights