उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित एक मकबरे पर बीते दिनों हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने घुसकर हंगामा किया और धार्मिक नारेबाजी की। हंगामा करने वालों का दावा था कि कई सदी पुराना नवाब अबू समद का मकबरा जहां स्थित है, वहां पहले कभी मंदिर हुआ करता था। ये विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। आज यानी 16 अगस्त (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) पर हंगामा होने का आसार है। इस मामले में पिछले दिनों एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट किया गया।

‘उठो इस्लाम के शेरों, चलो फतेहपुर’…
इस विवादित पोस्ट में यूजर ने लिखा कि 16 अगस्त को सब लोग फतेहपुर मकबरे के पास हाजिर हों, उठो इस्लाम के शेरों, उठने का वक्त है, चलो फतेहपुर।इस पोस्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये पोस्ट @up-71 fatehpur नामक फेसबुक आईडी से किया गया था। 

हिंदू संगठनों ने किया मकबरे में कीर्तन का आह्वान 
इस वायरल पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों ने भी आज मकबरे में कीर्तन का आह्वान किया है। मकबरे में लोगों को बुलाए जाने वाले पोस्ट को पुलिस ने हटा दिया है। मकबरे में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जाए। वायरल पोस्ट को तत्काल हटवाया और संबंधित यूजर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आसपास का इलाका सील कर दिया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights