मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। उन्हें ‘गर्भगृह’ में पूजा-अर्चना करते देखा गया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने कहा कि भस्म आरती के बाद ‘गर्भगृह’ में मत्था टेकने के बाद सारा ने ‘नंदी बाबा’ की पूजा में भी हिस्सा लिया। वह आज सुबह इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंची। अक्सर मंदिर जाने वाली अभिनेत्री ने ‘तीर्थकोट कुंड’ में पूजा भी की। सारा महाकाल मंदिर में तीसरी बार आई हैं। वे इस बार साड़ी में नजर आईं।

सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके, जरा बचके’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं।  इससे पहले  जनवरी 2022 में वे अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर आई थीं। तब वे फिल्म ‘लुकाछुपी-2’ की शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन में थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights