अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है। यह बयान उन्होंने इन दिनों देश का नाम India से बदलकर भारत करने की संभावना को मुद्दे को लेकर किया है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है और बीजेपी और RSS को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी ज्यादा खतरनाक बताया है।

बता दें कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। इसके बाद से ही सपा और भाजपा में जंग शुरू हो गई। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर तंज कस रही है। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोगों का अचानक भारत से प्रेम कैसे जाग गया। उन्होंने कहा कि ‘ये भारत, इंडिया और भारतीय संविधान के दुश्मन हैं और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के भी दुश्मन हैं। इंडिया तो बहाना है मुख्य रूप से ये संविधान का विरोध है और बाबासाहेब आंबेडकर का विरोध है। देश की जनता से मेरी मांग है कि बीजेपी और RSS जो संविधान विरोधी आचरण कर रहे हैं इनको 2024 लोकसभा के चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

स्वामी प्रसाद मौर्य मध्यप्रदेश के छतरपुर में ओबीसी महासभा की ओर से आयोजित की गई ‘सामाजिक परिवर्तन और विशाल आमसभा’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया और भाजपा की तुलना ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ से कर दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस, ईस्ट इंडिया कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक है। ईस्ट इंडिया कंपनी भारत को लूटते थे और यहां से पैसे ले जाकर अपने देश के बैंकों में डालते थे, लेकिन आरएसएस और पीएम मोदी इस देश को लूटकर अडानी और अंबानी की तिजोरी भर रही है। देश की जनता को कंगाल बना रही है। ये तो देश के भी दुश्मन हैं और देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights