उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।” 

‘मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है ईद का त्योहार’ 
कार्यालय ने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।” 

सीएम ने किया ये आग्रह 
मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से इस पर्व पर ‘‘सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेने” का आग्रह किया। बता दें कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights