साल 2021 में एनसीबी ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। उस दौरान इस केस न खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्टर के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्हें कुछ समय जेल में भी गुजारना पड़ा था हालांकि सबूतों के अभाव में आर्यन को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी। इस केस ने देश मं खूब सुर्खियां बटोरी थीं हालांकि ये वक्त किंग खान और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल रहा था। अब एक बार फिर केस चर्चा में आ गया है। हालांकि इस बार मामला थोड़ा दूसरा है। दरअसल में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाली टीम के अधीक्षक विश्व विजय सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
NCB ने 2021 में मुंबई बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान  को छापा मारकर गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा रहे अपने अधीक्षक विश्व विजय सिंह को एक अन्य मामले में कदाचार के चलते बर्खास्त कर दिया है। मामले में उन्हें पहले सस्पेंड किया गया था।

डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सिंह का सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पिछले महीने जारी कर दिया गया था। उनके खिलाफ जांच चल रही थी। इस दौरान जब भ्रष्टाचार के कुछ मामले मिले। इसके बाद वी वी सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।
 

एनसीबी के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान ने रिपोर्ट की पुष्टि की है, लेकिन सिंह ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह मामला गृह मंत्रालय के पास लंबित है।’

अधिकारी ने बताया कि विश्व विजय सिंह उस टीम का हिस्सा थे जिसने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और अक्टूबर 2021 में ‘ड्रग्स-ऑन-क्रूज’ मामले में आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था।

साल 2021 में 2 अक्टूबर की रात NCB ने मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डिएल क्रूज शिप पर छापा मारा था। दावा किया गया कि इस शिप पर रेव पार्टी चल रही थी। आर्यन खान, मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन पर ड्रग्स लेने और इसकी खरीद-फरोख्त करने के आरोप थे।

आर्यन खान को पूरे 22 दिन जेल में बिताने पड़े थे। आर्यन और उनके साथियों को 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी। 29 अक्टूबर को आर्यन जेल से बाहर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights