अखिलेश यादव ने वन विभाग से कहा है कि पक्षी विहार से गायब हुए आरिफ के सारस को किसी भी कीमत पर ढूंढ़ा जाए। सपा प्रमुख ने सारस ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री आदित्याथ को कहा है कि दूसरे लोगों के पालतू पशुओं को भी अपने कुत्ते की तरह प्यारा समझें।

अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह किए ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश वन-विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया बहुचर्चित सारस अब लापता है। उप्र के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे।”
एक और ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान जरूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।”
अमेठी के मंडखा गांव के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती काफी दिन से चर्चा में हैं। दोनों साथ में ही खाना खाते और रहते थे। आरिफ के साथ रहने वाले इस सारस को मंगलवार को वन विभाग की टीम नियमों का हवाला देते हुए साथ ले गई थी। बुधवार शाम समसपुर पक्षी विहार से ये सारस गायब हो गया। इसके बाद पशुप्रेमी सारस को ढूंढ़ने की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights