मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने 77वें टोनी अवॉर्ड में अपने प्रोडक्शन ‘द आउटसाइडर्स’ के लिए पहली बार यह पुरस्कार जीता। उनकी इस खास उपलब्धि पर हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने भी एंजेलिना जोली को बधाई देते हुए एक स्पेशल नोट लिखा।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जोली और उनकी बेटी विवियन की एक कैंडिड तस्वीर शेयर की और लिखा, ”इस एंजेल को बहुत-बहुत बधाई.. आप जीवन में हर चीज और उससे भी ज्यादा की हकदार हैं! ‘द आउटसाइडर्स’ के लिए बेस्ट म्यूजिकल टोनी अवॉर्ड जीतने, कई अवॉर्ड्स और 12 नॉमिनेशन के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई!”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “आप शक्ति हैं, और मैं हर दिन आपसे बहुत प्रेरित होती हूं, एंजेलिना जोली… बधाई हो, विवियन।”

बता दें कि ‘द आउटसाइडर्स’ 2023 का एक म्यूजिकल है। इसे 14 साल के पोनीबॉय कर्टिस के नजरिए से बनाया गया है।

विवियन जोली और उनके पूर्व पति ब्रैड पिट के छह बच्चों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने 2016 में पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने आपसी मतभेदों का हवाला दिया था।

दोनों साल 2005 से साथ थे और नौ साल बाद यानी 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन यह शादी लंबे समय तक चल न सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights