तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के एक दिन बाद आज दिल्ली पुलिस आपराधिक गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है। बुधवार सुबह दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस ने 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार द्वारका जिला पुलिस एक आपराधिक गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर सुबह-सुबह दिल्ली और हरियाणा में 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी और तलाशी ले रही है। विभिन्न स्थानों से हथियार, नकदी और अवैध पदार्थ बरामद किया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights