बिजनौर से एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड किया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां से पुलिस ने 3 पुरुषों व 2 महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके आलावा पुलिस ने यहां से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। 

अब जानिए पूरा मामला 
यह पूरा मामला जनपद के थाना मंडावली क्षेत्र में बुधवार को सामने आया। जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी को थाना मंडावली पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में अनैतिक देह व्यापार का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की तैयारी की और इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने यहां से 3 पुरुषों और 2 महिलाओं को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार, सोनू, वसीम के साथ दो महिलाएं थी। 

आपत्तिजनक सामग्री बरामद
इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। आरोपियों के कब्जे से कुल 5 मोबाइल फोन, 3300 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इस पर्दाफाश से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।   

पूछताछ में हुए कई खुलासे 
आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने यह स्वीकार किया कि एक मुख्य महिला अभियुक्त उन्हें अनैतिक काम के लिए प्रेरित करती थी। वो महिला उन्हें न केवल स्थान उपलब्ध कराती थी बल्कि काम के लिए आवश्यक सामग्री भी मुहैया कराती थी। इस काम के बदले उन्हें पैसे मिलते थे। महिला पैसों के लालच देकर उन लोगों से ये काम करवाती थी। महिला ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि इस धंधे से जो कमाती होती उन्हें गिरोह के सदस्यों में आपस में बांटा जाता था। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights