राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने 12वीं कक्षा की राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताबों में से कुछ संदर्भों को हटाए जाने की खबरों को लेकर स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के अनुरूप, आधुनिक भारतीय इतिहास 2014 से आरंभ होना चाहिए। एक समाचार पत्र ने खबर दी है कि 12वीं कक्षा की NCERT की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से कुछ संदर्भ हटाए गए हैं, जिसके मद्देनजर सिब्बल ने यह टिप्पणी की।

PunjabKesari

सिब्बल ने ट्वीट किया कि NCERT पाठ्यपुस्तकें: हटाए गए विषय- 1) हिंदू मुस्लिम एकता के लिए गांधी के प्रयास, 2) आरएसएस पर प्रतिबंध, 3) गुजरात दंगों से जुड़े सभी संदर्भ, 4) समकालीन भारत में सामाजिक आंदोलन में तब्दील होने वाले प्रदर्शन।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मोदी जी के भारत के अनुरूप, आधुनिक भारतीय इतिहास 2014 से शुरू होना चाहिए।”

भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी। इससे पहले बताया गया था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने NCERT की संशोधित किताबों को अपने विद्यालयों में चालू सत्र से ही पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है, जिसमें 12वीं कक्षा की इतिहास की किताबों से मुगल बादशाह और दरबारों के अंश हटा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights