महाकुंभ की शुरुआत के बाद यहां पर आस्था का सैलाब उमड़ गया। यहां हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे है। बृहस्पतिवार को शाम आठ बजे तक 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान के साथ ही स्नान करने वालों की कुल संख्या 58 करोड़ से ज्यादा हो गई। अभी ये संख्या और बढ़ने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, श्रद्धालुओं की संख्या 65 करोड़ पार कर सकती है। वहीं, आज जेल में बंदी भी  संगम के गंगा जल से अपने पाप धोएंगे।

1450 कैदी जेल में ही करेंगे पवित्र स्नान 
बता दें कि आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदी जेल में ही पवित्र स्नान करेंगे। दरअसल, संगम से गंगा जल लाया गया है। इसे जेल में बने एक कुंड में डाल दिया गया है। इससे ही बंदियों को स्नान कराया जाएगा। बताया गया कि शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पवित्र जल के आने की खबर से बंदियों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय कारागार में लगभग 1735 बंदी सजा काट रहे हैं। लेकिन, इनमें से कई मुस्लिम धर्म से भी हैं। ऐसे में लगभग 1450 कैदियों को संगम तट के जल स्नान करवाने की योजना है।

65 करोड़ हो सकती है श्रद्धालुओं संख्या
महाकुंभ में आस्था का सैलाब थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अब तक 58 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगा ली है। हर दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालुओं के आने का यही क्रम रहा तो अनुमान है कि महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 65 करोड़ भी पार हो जाएगी। महाकुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को हैं। महाशिवरात्रि पर रिकोर्ड टूटने का अनुमान है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights